पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश

1 मिनट पढ़ें
तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश
प्रथमे गौरा जी को वंदना, द्वितीये आदि गणेश,
त्रितिये सुमीरु शारदा, मेरे कारज करो हमेश॥

तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश, 
तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश॥

किस जननी ने तुझे जनम दियो है 
किसने दिया  उपदेश 
तेरी जय हो गणेश 
तेरी जय हो गणेश

माता गौरा ने तुझे जनम दियो है, 
शिव ने दिया है उपदेश 
तेरी जय हो गणेश 
तेरी जय हो गणेश

कारज पूरण तद ही होवे 
गणपति पूजो जी हमेश
तेरी जय हो गणेश
तेरी जय हो गणेश

सिमर चरण तेरा जो भी जस गावे
कृपा करो परमेश
तेरी जय हो गणेश 
तेरी जय हो गणेश