पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

ठुमक ठुमक चले गोरी का लाला

1 मिनट पढ़ें
ठुमक ठुमक चले गोरी का लाला
छोटा सा रूप देखो कैसा निराला

झूमती है गोरा मैया गोद में उठाये
देख देखे बाल गनेशा भोले मुस्काये
खेलत है गणपति बाप्पा 
होके मत वाला गोरा का लाला
ठुमक ठुमक चले गोरी का लाला
छोटा सा रूप देखो कैसा निराला

पग पेजनिया देखो रुनझुन बाजे 
मस्तक पे प्यारा प्यारा मुकट विराजे
आंगन में शिव परिवार के 
हो गया उजाला गोरा का लाला
ठुमक ठुमक चले गोरी का लाला
छोटा सा रूप देखो कैसा निराला

अपने लला को मैया मोदक खिलाती
केह के गणेशा गणेशा प्यार से बुलाती
खोलेगा सब की ये तो 
किस्मत का ताला गोरा का लाला
ठुमक ठुमक चले गोरी का लाला
छोटा सा रूप देखो कैसा निराला