पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

तू ही है मेरा मेरे भोले शंकरा लिरिक्स

1 मिनट पढ़ें
ढूँढ रहा है तू मंदिर मंदिर
और शिव बसे है तेरे अंदर
झाक ज़रा ख़ुद में तू बावरे
जहां पर तू है शिव भी उधर

शिव सब जाने वो सब कुछ देख रहा है
उसको पता है क्यों तू माथा टेक रहा है
तेरे दुख से वो अनजान नहीं
तुझमें उसकी है जान बसी

पोंछ के आंसू मुस्कुरादे ज़रा
तेरे साथ है भोले शंकरा

भोले शंकरा शम्भू भोले शंकरा , 
ओ मेरा भोले शंकरा
तू ही है मेरा मेरे भोले शंकरा

चार दिन का साथ देगा, 
हर कोई इस संसार में
पर शिव तेरे साथ चलेंगे , 
तेरा हाथ थाम के

शिव के जैसा ना है कोई दूसरा
मेरे साथ है भोले शंकरा

भोले शंकरा ओ मेरे भोले शंकरा
तू ही है मेरा मेरे भोले शंकरा ...

शिव तुझे अपना समझे तू भी समझ ले अपना उसे
शिव को घर में रख चाहे पर दिल में भी तू बसा उसे ...

महाकाल है मेरा आसरा
मेरे साथ है भोले शंकरा

भोले शंकरा ओ मेरे भोले शंकरा
तू ही है मेरा मेरे भोले शंकरा ......

ओम नमः शिव शंभु
तुझ बिन कुछ नहीं हूँ
ओम नमः शिव शंभु
तू ही है तो में हूँ...