तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है प्यारी-प्यारी है, ओ माँ, ओ माँ ओ माँ प्यारी माँ ये जो दुनिया है ये बन है काँटों का तू फुलवारी है ओ माँ, ओ माँ ओ माँ प्यारी माँ दूखन लागी है माँ तेरी अँखियाँ मेरे लिए जागी है तू सारी-सारी रतियाँ मेरी निंदिया पे अपनी निंदिया भी तूने वारी है ओ माँ ओ माँ ओ माँ प्यारी माँ अपना नहीं तुझे सुख-दुख कोई मैं मुस्काया तू मुस्काई मैं रोया तू रोई मेरे हँसने पे मेरे रोने पे तू बलिहारी है ओ माँ ओ माँ ओ माँ प्यारी माँ माँ बच्चों की जां होती है वो होते हैं क़िस्मत वाले जिनके माँ होती है कितनी सुन्दर है, कितनी शीतल है न्यारी-न्यारी है ओ माँ ओ माँ ओ माँ प्यारी माँ तू कितनी भोली है प्यारी-प्यारी है, ओ माँ, ओ माँ ओ माँ प्यारी माँ
माता भजन - तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है लिरिक्स
पूर्ण अस्वीकरण और क्षेत्रीय नोटिस यहाँ देखें।