पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

वीर हनुमाना अति बलवाना राम नाम रसियो रे

1 मिनट पढ़ें
 वीर हनुमाना अति बलवाना,
राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे 

जो कोई आवे, अरज लगावे,
सबकी सुनियो रे,
प्रभु मन बसियो रे 
॥ वीर हनुमाना अति बलवाना...॥

बजरंग बाला फेरू थारी माला,
संकट हरियो रे,
प्रभु मन बसियो रे 
॥ वीर हनुमाना अति बलवाना...॥

ना कोई संगी, हाथ की तंगी,
जल्दी हरियो रे,
प्रभु मन बसियो रे 
॥ वीर हनुमाना अति बलवाना...॥

अर्जी हमारी, मर्ज़ी तुम्हारी,
कृपा करियो रे,
प्रभु मन बसियो रे 
॥ वीर हनुमाना अति बलवाना...॥

रामजी का प्यारा, सिया का दुलारा,
संकट हरियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
॥ वीर हनुमाना अति बलवाना...॥

वीर हनुमाना अति बलवाना,
राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे