दुनिया रचने वाले को भगवान कहते है, संकट हरने वाले को हनुमान कहते है | हो जाते है जिसके अपने पराये हनुमान उसको कंठ लगाये, जब रूठ जाये संसार सारा बजरंग बलि तब देते सहारा , अपने भक्तो का बजरंगी मान करते है संकट हरने वाले को हनुमान कहते है| दुनिया में काम कोई ऐसा नहीं है हनुमानजी के जो बस में नहीं है, जो चीज मांगो पल में मिलेगी झोली ये खाली खुशियों से भरेगी , सच्चे मन से जो भी इनका ध्यान करते है संकट हरने वाले को हनुमान कहते है | कट जाये संकट इनकी शरण में बैठ के देखो बजरंग के चरण में , भक्त की बातो को झूठ मत मानो फिर ना फसोंगे तुम जीवन मरण में , इनके सिने में सदा सियाराम रहते है संकट हरने वाले को हनुमान कहते है |
हनुमान भजन – दुनिया रचने वाले को भगवान | शक्तिशाली भक्ति गीत
पूर्ण अस्वीकरण और क्षेत्रीय नोटिस यहाँ देखें।