पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
आरती

महाकाल आरती - भगवान शिव की दिव्य आरती

2 मिनट पढ़ें
काल की विकराल की, त्रिलोकेश्वर त्रिकाल की,
भोले शिव कृपाल की, करो रे 
मंगल आरती मृत्युंजय महाकाल की,
बाबा महाकाल की, ओ मेरे महाकाल की,
करो रे मंगल आरती मृत्युंजय महाकाल की।

पीत पुष्प बाघम्बर धारी, नंदी तेरी सवारी,
पीत पुष्प बाघम्बर धारी, नंदी तेरी सवारी,
त्रिपुंडधारी हे त्रिपुरारी, भोले भव भयहारी,
शम्भू दिन दयाल की, तीन लोक दिगपाल की,
कैलाशी शशिभाल की, करो रे मंगल आरती मृत्युंजय महाकाल की।

दामरू बाजे दाम दाम दाम, नाचे शंकर भोला,
दामारू बाजे दाम दाम दाम, नाचे शंकर भोला,
बम भोले शिव बमबम बमबम, चढ़ा भांग का गोला,
जय जय हृदय विशाल की, आशुतोष प्रतिपाल की,
नैना धक धक ज्वाल की, करो रे मंगल आरती मृत्युंजय महाकाल की।

आरत हारी पालनहारी, तू है मंगलकारी,
आरत हारी पालनहारी, तू है मंगलकारी,
मंगल आरती करे नर नारी, पाएँ पदरथ चारी,
कालरूप महाकाल की, कृपासिंधु महाकाल की,
उज्जैनी महाकाल की, करो रे मंगल आरती मृत्युंजय महाकाल की।

काल की विकाराल की, त्रिलोकेश्वर त्रिकाल की,
भोले शिव कृपाल की, करो रे मंगल आरती,
मृत्युंजय महाकाल की, करो रे मंगल आरती,
मृत्युंजय महाकाल की,बाबा महाकाल की,
ओ मेरे महाकाल की, करो रे मंगल आरती मृत्युंजय महाकाल की।

इति श्री महाकाल की आरती