पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

भगवान राम की भक्ति | मै कहाँ बिठाऊ राम

1 मिनट पढ़ें
भगवान राम की भक्ति | मै कहाँ बिठाऊ राम
मै कहाँ बिठाऊ राम कुटिया छोटी छोटी सी
छोटी छोटी सी हा छोटी छोटी सी
मै कहाँ बिठाऊ राम कुटिया छोटी छोटी सी

छोटी सी छोटी सी कुटिया 
मेरी छोटी सीगंगा से मै जल ले आऊ
जल से तुम्हारे चरण धुलाऊ
तुम चरण धुलालो राम कुटिया छोटी सी

मै कहाँ बिठाऊ राम कुटिया 
छोटी छोटी सीजंगल से मै कुशा ले आऊ
कुशा ले आकर मै आसन बनाऊ
आ कर के बैठो राम कुटिया छोटी सी

मै कहाँ बिठाऊ राम कुटिया छोटी छोटी सी
बागो से मै फुल ले आऊ
फूलो से मै हार बनाऊ
तुम गले में पहनो राम कुटिया छोटी सी
मै कहाँ बिठाऊ राम कुटिया छोटी छोटी सी

जंगल से मै बेर ले आऊ
बेरो का मै भोग लगाऊ
मेरा भोग करो स्वीकार कुटिया छोटी सी
मै कहाँ बिठाऊ राम कुटिया छोटी छोटी सी

छोटी छोटी सी हा छोटी छोटी सी
मै कहाँ बिठाऊ राम कुटिया छोटी छोटी सी