पंचांग राशिफल भक्ति का मार्ग त्योहार
भजन

मईया तेरा मंदिर सुहाना यहाँ रोज भक्तो का आना जाना

1 मिनट पढ़ें
 मईया तेरा मंदिर सुहाना 
यहाँ रोज भक्तो का आना जाना

मैया के मंदिर में गणपति जी का मंदिर 
गणपति जी का मंदिर लगे कितना सुन्दर 
सिद्धि सिद्धि का आना जाना
यहाँ रोज भक्तो का आना जाना

मैया के मंदिर में भोले जी का मंदिर 
भोले जी का मंदिर लगे कितना सुन्दर 
गौरा माँ का रोज आना जाना  
यहाँ रोज भक्तो का आना जाना
.
मैया के मंदिर में विष्णुजी का मंदिर 
विष्णुजी का मंदिर लगे कितना सुन्दर 
लक्ष्मी माँ  का रोज  आना जाना
यहाँ रोज भक्तो का आना जाना

मैया के मंदिर में रामजी  का मंदिर 
रामजी का मंदिर लगे कितना सुन्दर 
सीता  माँ  का रोज  आना जाना
यहाँ रोज भक्तो का आना जाना

मैया के मंदिर में श्री श्यामजी का मंदिर 
श्री श्यामजी का मंदिर लगे कितना सुन्दर 
राधा  माँ  का रोज  आना जाना
यहाँ रोज भक्तो का आना जाना

मईया तेरा मंदिर सुहाना